फर्टिगेशन एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए घुलनशील उर्वरकों को सिंचाई के पानी में मिलाया जाता है। यह प्लेसमेंट, समय और पोषक तत्व के उपयोग विधि को नियंत्रित करने के लिए अत्यधिक प्रभावी और लचीली तकनीक है। यह मिट्टी की उर्वरता की स्थिति और किसी भी फसल की विकास-अवस्था के अनुसार सटीक पोषण की आपूर्ति संभव बनाता है। आईसीएल के विशेषता उर्वरक, फर्टिगेशन खाद की तकनीक में विश्व के मानक तय करता है। इस तकनीक के केंद्र में इसका अम्लीकरण प्रभाव है जो कई प्रकार के लाभ पैदा देता है:
पौधों द्वारा पोषक तत्वों के ग्रहण में वृद्धि: यह मिट्टी को अम्लीकृत करता है, जिससे फॉस्फोरस और सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता और सेवन बढ़ जाता है।
पीएच कम होना: सीधे कठोर पानी पर डालने से यह पानी के पीएच को कम करता है।
पाइपों के जाम होने से बचाव: बाइकार्बोनेट को बेअसर कर घोलने के लिए पर्याप्त अम्लीकरण प्रदान करता है और ड्रिपर्स और पाइपों को बंद होने से बचाता है।
आईसीएल स्पेशलिटी फर्टिलाइजर्स अपने फॉर्मूलेशन में फर्टिफ्लो™ का उपयोग करता है।
फर्टिगेशन फर्टिलाइजर तकनीक के फायदे
- पोषक तत्वों को ठीक उसी दर पर लगाया जाता है, जिसकी पौधे को वास्तविक विकास अवस्था में आवश्यकता होती है, उच्च पोषक तत्वों के आवश्यकता की अवधि में भी कमियों को रोकता है।
- पोषक तत्वों को सिंचित क्षेत्र में समान रूप से लागू किया जाता है।
- पर्यावरणीय परिवर्तन जिनसे पौधे की पोषक तत्वों की आवश्यकता आदि प्रभावित करती हों, उनके हिसाब से किसान त्वरित उपाय कर सकता है।
- फर्टिगेशन मिट्टी की लवणता, क्षारता या अम्लता को कम-ज़्यादा करना संभव बनाता है।
- फर्टिगेशन का उपयोग सभी प्रकार की सिंचाई प्रणालियों और उगने की स्थितियों के लिए किया जा सकता है।
0 प्राप्त ब्रांड
11 प्राप्त उत्पाद

फर्टिफ्लो 12-06-22+12CaO - फसल की उपज में सुधार के लिए कैल्शियम की अतिरिक्त ताकत के साथ एनपीके खाद का एक अच्छा संतुलन, उन्हें मौसम के उतार-चढ़ाव, बीमारियों और कीटों के खिलाफ प्रतिरोधी बनाता है।

फर्टिफ्लो 13-40-13 विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए एक श्रेष्ट खाद है। यह एक फास्फोरस युक्त उर्वरक है, जो सर्वोत्तम कच्चे माल से बना है और क्लोराइड मुक्त है।

फर्टिफ्लो 19-19-19 - विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए एनपीके का संतुलित मिश्रण। पौधों के जड़ों का बेहतर जमाव, वानस्पतिक विकास और एक सम्पूर्ण विकास को बढ़ावा देने के लिए उपयोग करें।

फर्टिफ्लो -7-50-7+2Zn - फर्टिगेशन अनुप्रयोगों के लिए उच्च फास्फोरस और अतिरिक्त जिंक उर्वरक। फसल और सब्जियों की उपज बढ़ता है, लाभ में वृद्धि करता है।

फर्टिफ्लो ग्रो 12-36-6+3MgO+4S - एक फॉस्फोरस फर्टिगेशन फर्टिलाइजर जो फसलों को उनके प्रारंभिक चरण में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम ऑक्साइड और सल्फर है

फर्टिफ्लो टोमैटो-II - टमाटर की फसल को फूल आने की स्टेज के दौरान पोषण देने वाला उर्वरक, फूलों को सूखने से बचाने और उपज बढ़ाने के लिए

फर्टिफ्लो टोमैटो-I 16-11-32 - पौष्टिक उर्वरक जो टमाटर की फसल के प्रारंभिक चरण में जड़ों और तने के विकास में मदद करता है

फर्टिफ्लो पोटैशियम + 08-00-47+7S - अतिरिक्त सल्फर के साथ उच्च पोटेशियम, उत्पादन के दौरान हरियाली एवं फसल गुणवत्ता में सुधार करता है। फसलों में पोषण मूल्य बढ़ता है।

फर्टिफ्लो बनाना -I - मैग्नीशियम और सल्फर का उत्तम जोड़, यह प्रारंभिक चरण में लागू होने पर केले के बागानों के उपज मापदंडों में सुधार करता है

फर्टिफ्लो बनाना-II 10-14-34+4CaO में मैग्नीशियम और सल्फर का अच्छा मिश्रण होता है जो केले की फसल की उपज, गुच्छे के आकार और गुणवत्ता में सुधार करता है।

फर्टिफ्लो ब्लूम 8-24-24+4MgO+6S - एक संतुलित फॉस्फोरस और पोटैशियम खाद जो फसलों को उनके फलने की अवस्था में मदद करता है। बेहतर परिणाम के लिए इसमें मैग्नीशियम और सल्फर मिलाया गया है।