स्टार्टर 11-36-24

फसल के प्रारंभिक विकास के लिए उर्वरक

11

N

36.0

P2O5

24.0

K2O

न्यूट्रीवॉन्ट स्टार्टर 11-36-24 फास्फोरस और विशेष रूप से पोटेशियम से भरपूर होता है जो कि फसल के प्रारंभिक विकास के लिए आवश्यक शीर्ष मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से हैं। यह जड़ों और फूलों की वृद्धि और बाद में बीज निर्माण में सहायता के लिए आवश्यक है। यह पौधों को पर्यावरणीय तनाव और कठोर मौसम विविधताओं का सामना करने में भी मदद करता है। इस प्रकार, फसलों की शुरुआती स्थापना, उनका विकास और फसल पकने के ठीक पहले के चरणों में यह उर्वरक सहायक होता है।

फर्टिवॉन्ट टेक्नोलॉजी न्यूट्रीवेंट एडजुवेंट पर आधारित है जो पत्ती की सतही दीवारों को पार कर छिड़काव के उर्वरक और उस घोल में घुले सभी अवयवों के उच्च अवशोषण दर को संभव करता है। यह उन्नत फर्टिवॉन्ट टेक्नोलॉजी पोषक तत्वों के फार्मूले में निहित सभी मूल्यवान खनिजों और जैव-उत्तेजक पदार्थों का कुशल उपयोग सुनिश्चित करती है।

इस प्रकार फर्टिवॉन्ट टेक्नोलॉजी एक अद्भुत रूप से पत्ती पर किये गए छिड़काव की प्रभावशीलता को बढ़ाती है और पैदावार में बढ़ोतरी करती है, उसकी गुणवत्ता और उत्पादकों के आमदनी में बढ़त करती है। इसकी उच्च प्रभावशीलता के कारण उतने ही रोपण क्षेत्र में छिड़काव की मात्रा अपेक्षाकृत कम कर पाना संभव हो पाता है, जिसका अर्थ है कि किसानों के लिए लागत की उल्लेखनीय बचत।

  • प्रारंभिक स्थापना, विकास और फसल पकने के पूर्व के विकास चरणों में उपयोगी

  • इसमें मौजूद ट्रेस तत्व, जिनमें सूक्ष्म पोषक तत्व शामिल हैं, फसल विकास और उपज में सुधार करने में सहायक

  • पोषक तत्वों के उपयोग की दक्षता और आपूर्ति में बढ़ोतरी

न्यूनतम औसत1 किग्रा/एकड़
अधिकतम औसत2 किग्रा/एकड़

अपनी फसलों की चालकता या अनुपात की आवश्यकताओं के अनुसार समायोजित करते हुए, इस घोल के साथ अपने सिंचाई के पानी की मात्रा बढ़ाएँ। दर, या किसी अन्य मात्रा को बदलने से पहले किसी छोटे पैमाने पर उसका परीक्षण करें, क्योंकि आपकी परिस्थितियां भिन्न हो सकती हैं और हमारे उत्पादों का अनुप्रयोग हम नियंत्रित नहीं कर सकते। ऐसे में आईसीएल को किसी भी प्रतिकूल परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

1
उर्वरक उत्पाद को पानी में घोलें
2
पत्तों पर सामान छिड़काव करें
3
अधिक अनुशंसाओं और जानकारी के लिए, अपने निकटतम आईसीएल वितरक या अपने क्षेत्र के स्थानीय आईसीएल सलाहकार से संपर्क करें

पत्तों पर उपयोग हेतु उर्वरक

पर्ण-छिड़काव उर्वरक

न्यूट्रीवॉन्ट पंक्ति एक पूर्ण उर्वरक योजना का हिस्सा है जिसे एक निवारक पर्ण उत्पाद के रूप में डिजाइन किया गया है

न्यूट्रीवॉन्ट के बारे में और जानें