agriculture

कृषि मुखपृष्ठ
उत्पाद खोजक

Do not know which product is right for you? Try our matching calculator

उत्पाद ढूंढें
ब्रांड्स
उत्पाद खोजक

Do not know which product is right for you? Try our matching calculator

उत्पाद ढूंढें
फसलें
उत्पाद खोजक

Do not know which product is right for you? Try our matching calculator

उत्पाद ढूंढें
ज्ञान केंद्र
उत्पाद खोजक

Do not know which product is right for you? Try our matching calculator

उत्पाद ढूंढें
परीक्षण परिणाम
उत्पाद खोजक

Do not know which product is right for you? Try our matching calculator

उत्पाद ढूंढें

खुले मैदानों में फर्टिगेशन के लिए उर्वरक

पानी में घुलनशील खाद

फर्टिफ्लो निम्न-पीएच के घुलनशील खाद का एक ब्रांड है जो क्षारीय से लेकर सामान्य प्रकार के मिट्टी में उगने वाले फसलों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके कम पीएच के कारण फर्टिफ्लो पौधों की जड़ों में पोषक तत्वों की उपलब्धता को बढ़ाता है। यह प्रमाणित है की इस उर्वरक में भारी धातु तत्व नहीं हैं जो इसे पर्यावरण के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ खुले खेतों में बूँद सिंचाई पोषण व्यवस्था (ड्रिप इर्रिगेशन) में इस्तेमाल के लिए अनुकूल बनता है।

हमारे फर्टिफ्लो उर्वरक पानी में अत्यधिक घुलनशील होने के कारण पोषक तत्वों का समान प्रसार सुनिश्चित करते हैं। इससे समूचे खेत में एवं जहाँ तक सिंचाई का क्षेत्र है, वहां फसलों की पैदावार तथा गुणवत्ता में बढ़ोतरी मिलती है। फसलों के बढ़ने के दौरान इनका प्रयोग किया जाये तो यह उनके उगने के महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरणों में पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है।

‘फर्टिगेशन’ की प्रक्रिया में तरल या पानी में घुलनशील उर्वरकों को सिंचाई के पानी में मिलाया जाता है। इस तरह, सिंचाई के दौरान खाद का समान रूप से वितरण किया जाता है, जिससे फसल में पोषक तत्वों की उपलब्धता और प्रभाव में वृद्धि होती है। खाद का इस भांति से किया गया इस्तेमाल किसी भी फसल के ग्रोथ स्टेज एवं मिटटी के गुणों के हिसाब से एक सटीक पोषण व्यवस्था को संभव बनाता है।

thumb

लाभ

  • फर्टिफ्लो उत्पादों का पीएच कम होता है

  • उर्वरक की उच्च घुलनशीलता से पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ जाती है

  • पौधों के मूलभूत पोषण सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करता है

  • फसल की उपज और गुणवत्ता बढ़ाता है

  • पोषक तत्वों को विकास चरण के दौरान लगाया जाता है, जिससे उनके अभाव सम्बन्धी समस्याओं को रोका जा सकता है

  • पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद जो भारी धातुओं से मुक्त हैं

उत्पाद श्रृंखला

फर्टिफ्लो उत्पाद
उत्पाद का नाम
N
P2O5
K2O
और पोषक तत्व
आयु

7-50-7+2Zn

फर्टिफ्लो -7-50-7+2Zn - फर्टिगेशन अनुप्रयोगों के लिए उच्च फास्फोरस और अतिरिक्त जिंक उर्वरक। फसल और सब्जियों की उपज बढ़ता है, लाभ में वृद्धि करता है।

13-40-13

फर्टिफ्लो 13-40-13 विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए एक श्रेष्ट खाद है। यह एक फास्फोरस युक्त उर्वरक है, जो सर्वोत्तम कच्चे माल से बना है और क्लोराइड मुक्त है।

19-19-19

फर्टिफ्लो 19-19-19 - विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए एनपीके का संतुलित मिश्रण। पौधों के जड़ों का बेहतर जमाव, वानस्पतिक विकास और एक सम्पूर्ण विकास को बढ़ावा देने के लिए उपयोग करें।

12-6-22-12CaO

फर्टिफ्लो 12-06-22+12CaO - फसल की उपज में सुधार के लिए कैल्शियम की अतिरिक्त ताकत के साथ एनपीके खाद का एक अच्छा संतुलन, उन्हें मौसम के उतार-चढ़ाव, बीमारियों और कीटों के खिलाफ प्रतिरोधी बनाता है।

पोटैशियम 08-00-47+7S

फर्टिफ्लो पोटैशियम + 08-00-47+7S - अतिरिक्त सल्फर के साथ उच्च पोटेशियम, उत्पादन के दौरान हरियाली एवं फसल गुणवत्ता में सुधार करता है। फसलों में पोषण मूल्य बढ़ता है।

ब्लूम

फर्टिफ्लो ब्लूम 8-24-24+4MgO+6S - एक संतुलित फॉस्फोरस और पोटैशियम खाद जो फसलों को उनके फलने की अवस्था में मदद करता है। बेहतर परिणाम के लिए इसमें मैग्नीशियम और सल्फर मिलाया गया है।

ग्रो

फर्टिफ्लो ग्रो 12-36-6+3MgO+4S - एक फॉस्फोरस फर्टिगेशन फर्टिलाइजर जो फसलों को उनके प्रारंभिक चरण में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम ऑक्साइड और सल्फर है

बनाना -I

फर्टिफ्लो बनाना -I - मैग्नीशियम और सल्फर का उत्तम जोड़, यह प्रारंभिक चरण में लागू होने पर केले के बागानों के उपज मापदंडों में सुधार करता है

फर्टिफ्लो बनाना II

फर्टिफ्लो बनाना-II 10-14-34+4CaO में मैग्नीशियम और सल्फर का अच्छा मिश्रण होता है जो केले की फसल की उपज, गुच्छे के आकार और गुणवत्ता में सुधार करता है।

टोमैटो I

फर्टिफ्लो टोमैटो-I 16-11-32 - पौष्टिक उर्वरक जो टमाटर की फसल के प्रारंभिक चरण में जड़ों और तने के विकास में मदद करता है

टोमेटो -II

फर्टिफ्लो टोमैटो-II - टमाटर की फसल को फूल आने की स्टेज के दौरान पोषण देने वाला उर्वरक, फूलों को सूखने से बचाने और उपज बढ़ाने के लिए

सबंधित तकनीक

फर्टिगेशन खाद

फर्टिगेशन तकनीक द्वारा फर्टिफ्लो सर्वोत्तम परिणाम देता है

फर्टिगेशन खाद के बारे में और जानें

इन फसलों के लिए उपयुक्त

कृषि विशेषज्ञों द्वारा सुझाया गया

टमाटर के उर्वरीकरण, सर्वोत्तम तरीके, उपयुक्त प्रोडक्ट्स, ज़मीनी परीक्षण और बहुत कुछ जो आपको जानने की आवश्यकता है।

सम्पूर्ण परामर्श : टमाटर

केला के उर्वरीकरण, सर्वोत्तम अभ्यास, उपयुक्त उत्पाद, ज़मीनी परीक्षण और इसके साथ जो कुछ भी आप जानना चाहते हैं।

सम्पूर्ण परामर्श : केला

प्रश्न एवं उत्तर

कृषकों से प्राप्त, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।

फर्टिफ्लो विभिन्न फॉर्मूलेशन में उपलब्ध पानी में घुलनशील एनपीके (NPK) उर्वरकों की एक अभिनव, नई उत्पाद श्रृंखला है। फर्टिफ्लो ड्रिप सिंचाई के लिए विकसित किया गया है और खुले मैदान अथवा ग्रीनहाउस में उपयोग के लिए आदर्श है।

फर्टिफ्लो 8:0:47+7S एक नाइट्रोजन, पोटेशियम और सल्फर युक्त, पानी में घुलनशील उर्वरक प्रोडक्ट है। इसका उपयोग फसल के पकने के स्टेज के दौरान किया जाता है। इसमें नाइट्रोजन से पोटैशियम का अनुपात 1:6 तथा सल्फर से पोटैशियम का अनुपात 1:6.7 है।

पौधे के पकने के स्टेज के दौरान, आप फलों के आकार, रूप, चिरस्थायित्व (शेल्फ लाइफ) और पोषण मूल्य को बढ़ाने के लिए फर्टिफ्लो 8:0:47+7S का उपयोग कर सकते हैं।

हां, इसे एसओपी अथवा एनओपी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

फर्टिफ्लो 5:45:5+8Zn ज़िंक के साथ NPK (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम) की आपूर्ति करता है ताकि फसलों का उत्तम अंकुरण, जड़ों का विकास और उसके पश्चात बेहतर टहनियों का विकास सुनिश्चित किया जा सके।

फर्टिफ्लो 5:45:5+8Zn फसल की प्रारंभिक वृद्धि, वानस्पतिक वृद्धि और फूलों के लगने के स्टेज के दौरान उपयोग के लिए आदर्श है। इससे पत्तों के समूह में सुधार तथा जड़ों और टहनियों के सिरों की उचित वृद्धि सुनिश्चित होती है।

फर्टिफ्लो 12:6:22+12सीएओ एक एनपीके उर्वरक है जिसमें अतिरिक्त कैल्शियम होता है। यह फसल के रोपण से लेकर कटाई तक, कैल्शियम की कमी को रोकने और उपज की गुणवत्ता वृद्धि में सहायक होता है।

आप फर्टिफ्लो 12:6:22+12CaO उर्वरक का उपयोग फसलों के वानस्पतिक ग्रोथ स्टेज, फलों के लगने और बाद में पकने वाले स्टेज के दौरान कर सकते हैं। इससे कुल मिलाकर अंत में प्राप्त उपज की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है।

यदि आपके पास और प्रश्न हैं तो हमें सहायता करने में प्रसन्नता होगी।