ग्रो

प्रारंभिक स्टेजेस में फसलों को बढ़ाने के लिए

12

N

36

P2O5

6

K2O

3

MgO

फर्टिफ्लो ग्रो -12-36-6+3MgO+4S एक फॉस्फोरस फर्टिगेशन फर्टिलाइजर है जो फसलों को शुरुआती अवस्था में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम ऑक्साइड मिलाया गया है, जो मिट्टी में सेकेंडरी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है और बीजों के अंकुरण के बाद शुरुआती चरणों तक फसल की वृद्धि के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। इसका फॉर्मूला पौधों में फोटोसिंथेसिस (प्रकाश संश्लेषण) को बढ़ावा देता है जिससे उन्हें स्वस्थ और रसीला बनाने के अलावा, उनके विकास में तेजी लाता है।

पैकेसीड तकनीक

यह तकनीक फॉस्फोरिक एसिड के फायदे और दक्षता के समावेश के साथ ही एक ठोस क्रिस्टलीय स्वरुप में उपलब्ध होने की सहजता और सुरक्षा प्रदान करता है। कृषि के लिए पारंपरिक तरीके से उपयोग में लाये जाने वाले तकनीकी अम्लों की जगह लेकर पैकेसिड (एक “झोले-में-अम्ल” उत्पाद) एक आसान, सुरक्षित और अधिक प्रभावी निषेचन प्रक्रिया को सम्भव करता है। इसकी अम्लीय प्रकृति के कारण, पैकेसिड न केवल फसलों में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है बल्कि सिंचाई प्रणालियों पर एंटी-क्लॉगिंग (अवरुद्ध नलिकाओं की सफाई) का प्रभाव भी डालता है।आईसीएल अपने कई (पानी में) घुलनशील सूत्रीकरणों में पैकेसिड तकनीक का उपयोग करता है।

पैकेसीड तकनीक के बारे में और जानें

फर्टिगेशन खाद

फर्टिगेशन एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए घुलनशील उर्वरकों को सिंचाई के पानी में मिलाया जाता है। यह पोषक तत्वों के पहुँच, विधि और अवधि को नियंत्रित करने के लिए अत्यधिक प्रभावी और उपयुक्त प्रणाली है। यह मिट्टी की उर्वरता की स्थिति और फसल के विकास चरण के अनुसार सटीक पोषण की आपूर्ति संभव करता है। फर्टिगेशन फर्टिलाइजर टेक्नोलॉजी में आईसीएल स्पेशलिटी फर्टिलाइजर्स विश्व मानक स्थापित करता है। इस तकनीक की मुख्यता इसका अम्लीकरण प्रभाव है जो फसलों को कई प्रकार के लाभ देता है।

फर्टिगेशन उर्वरक तकनीक के बारे में और जानें

  • जड़ों के जमने और फसल की तीव्र गति से वृद्धि के लिए फास्फोरस युक्त उर्वरक

  • मैग्नीशियम प्रकाश संश्लेषण की दर को बढ़ाता है

  • बेहतर पत्ते और हरियाली

  • बेहतर फूल और फल

न्यूनतम औसत10 किग्रा/एकड़
अधिकतम औसत20 किग्रा/एकड़

अपनी फसलों की चालकता या अनुपात की आवश्यकताओं के अनुसार समायोजित करते हुए, इस घोल के साथ अपने सिंचाई के पानी की मात्रा बढ़ाएँ। दर, या किसी अन्य मात्रा को बदलने से पहले किसी छोटे पैमाने पर उसका परीक्षण करें, क्योंकि आपकी परिस्थितियां भिन्न हो सकती हैं और हमारे उत्पादों का अनुप्रयोग हम नियंत्रित नहीं कर सकते। ऐसे में आईसीएल को किसी भी प्रतिकूल परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

1
विशेष रूप से ड्रिप सिंचाई आपूर्ति व्यवस्था के अंतर्गत फसलों के लिए प्रयोग करें
2
शुष्क परिस्थितियों में भण्डारण करें। आंशिक रूप से उपयोग किए गए या क्षतिग्रस्त बैग को ठीक से सील करें।

पानी में घुलनशील

फर्टिगेशन उर्वरक

फर्टिगेशन उर्वरक जो सूक्ष्म और स्थूल पोषक तत्वों के सिद्ध मिश्रण के साथ फसलों को सीधा पोषण की आपूर्ति करते हैं

फर्टिफ्लो के बारे में और जानें