ब्लूम

फलों के लगने के स्टेज में फसलों के विकास को बढ़ावा देने के लिए।

8

N

24

P2O5

24

K2O

4

MgO

फर्टिफ्लो ब्लूम 8-24-24+4MgO+6S एक कम नाइट्रोजन वाला खाद है जो फसलों को फूलों के खिलने के स्टेज और और फल लगने के स्टेज- जो फसल के सबसे महत्वपूर्ण चरण है, में सहायक होता है। इसमें MgO (मैग्नीशियम ऑक्साइड) जोड़ा गया है, जो पौधों के लिए आवश्यक सेकंडरी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है और महत्वपूर्ण अवस्थाओं में फसल के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। इसका फॉर्मूला पौधों के प्रकाश संश्लेषण में सुधार करता है जिससे उनके विकास में तेजी आती है, और जिससे पौधों की उपज स्वस्थ और रसीले बनते हैं। इसके फॉर्मूला में मौजूद सल्फर फसल की उपज को कई गुना बढ़ा देता है, और अंततः उनसे प्राप्त आय को बढ़ाता है।

पैकेसीड तकनीक

यह तकनीक फॉस्फोरिक एसिड के फायदे और दक्षता के समावेश के साथ ही एक ठोस क्रिस्टलीय स्वरुप में उपलब्ध होने की सहजता और सुरक्षा प्रदान करता है। कृषि के लिए पारंपरिक तरीके से उपयोग में लाये जाने वाले तकनीकी अम्लों की जगह लेकर पैकेसिड (एक “झोले-में-अम्ल” उत्पाद) एक आसान, सुरक्षित और अधिक प्रभावी निषेचन प्रक्रिया को सम्भव करता है। इसकी अम्लीय प्रकृति के कारण, पैकेसिड न केवल फसलों में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है बल्कि सिंचाई प्रणालियों पर एंटी-क्लॉगिंग (अवरुद्ध नलिकाओं की सफाई) का प्रभाव भी डालता है।आईसीएल अपने कई (पानी में) घुलनशील सूत्रीकरणों में पैकेसिड तकनीक का उपयोग करता है।

पैकेसीड तकनीक के बारे में और जानें

फर्टिगेशन खाद

फर्टिगेशन एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए घुलनशील उर्वरकों को सिंचाई के पानी में मिलाया जाता है। यह पोषक तत्वों के पहुँच, विधि और अवधि को नियंत्रित करने के लिए अत्यधिक प्रभावी और उपयुक्त प्रणाली है। यह मिट्टी की उर्वरता की स्थिति और फसल के विकास चरण के अनुसार सटीक पोषण की आपूर्ति संभव करता है। फर्टिगेशन फर्टिलाइजर टेक्नोलॉजी में आईसीएल स्पेशलिटी फर्टिलाइजर्स विश्व मानक स्थापित करता है। इस तकनीक की मुख्यता इसका अम्लीकरण प्रभाव है जो फसलों को कई प्रकार के लाभ देता है।

फर्टिगेशन उर्वरक तकनीक के बारे में और जानें

  • फूल और फल लगने की अवस्था के लिए उर्वरक

  • सूखने के कारण फूलों का गिरना कम करता है

  • फलों का आकर्षक आकार और वजन

न्यूनतम औसत10 किग्रा/एकड़
अधिकतम औसत20 किग्रा/एकड़

अपनी फसलों की चालकता या अनुपात की आवश्यकताओं के अनुसार समायोजित करते हुए, इस घोल के साथ अपने सिंचाई के पानी की मात्रा बढ़ाएँ। दर, या किसी अन्य मात्रा को बदलने से पहले किसी छोटे पैमाने पर उसका परीक्षण करें, क्योंकि आपकी परिस्थितियां भिन्न हो सकती हैं और हमारे उत्पादों का अनुप्रयोग हम नियंत्रित नहीं कर सकते। ऐसे में आईसीएल को किसी भी प्रतिकूल परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

1
विशेष रूप से ड्रिप सिंचाई आपूर्ति व्यवस्था के अंतर्गत फसलों के लिए प्रयोग करें
2
सामान्य और/या उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय मिट्टी पर सीधे प्रयोग करें
3
शुष्क परिस्थितियों में भण्डारण करें। आंशिक रूप से उपयोग किए गए या क्षतिग्रस्त बैग को ठीक से सील करें।

पानी में घुलनशील

फर्टिगेशन उर्वरक

फर्टिगेशन उर्वरक जो सूक्ष्म और स्थूल पोषक तत्वों के सिद्ध मिश्रण के साथ फसलों को सीधा पोषण की आपूर्ति करते हैं।

फर्टिफ्लो के बारे में और जानें