ब्रांड्स | Brands

सभी ब्रांड (7)
न्यूट्री लिक्विड | Nutri Liquid

आपकी फसलों के लिए विशेष रूप से बनाए गए शीर्ष श्रेणी के तरल उर्वरक

ब्रांड देखें

ब्रांड श्रेणियाँ

न्यूट्रीवॉन्ट

न्यूट्रीवॉन्ट फसलों के लिए विशेष खाद | Nurtivant Fasalon ke liye Vishesh khad

आईसीएल की फोलियर फर्टिलाइजर तकनीक (पत्तों पर छिड़काव हेतु उर्वरक) के अंतर्गत बने न्यूट्रीवॉन्ट® खाद फसल पोषण का एक अनूठा एवं प्रभावशाली माध्यम हैं । ‘फ़ॉलियर फ़र्टिलाइज़र’ पोषक तत्वों की वह श्रेणी है जो कम समय में भी प्रभावी अवशोषण प्रदान करने के लिए सीधे फ़सल की पत्तियों पर (छिड़काव द्वारा) लगाई जाती है। पत्तों द्वारा खाद की आपूर्ति की इस प्रक्रिया में पोषक तत्व सीधे पौधे की पत्तियों के छिद्रों के माध्यम से अवशोषित होते हैं। फिर वे पोषक तत्वों के अवशोषण और पत्तियों में वृद्धि को बढ़ावा देते हुए जड़ों की ओर फैलने लगते हैं। इन पत्तियों के उर्वरकों के अवशोषण के बाद पौधे को पानी की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है। यानि यह तत्व पौधों को मिट्टी से अधिक पानी लेने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं जिससे की धरती से पोषक तत्वों का उठाव और बढ़ता है। अतः यह उर्वरक प्रभावी रूप से जड़ों और टहनियों के विकास को भी प्रोत्साहित करता है। न्यूट्रीवॉन्ट एक पूर्ण उर्वरक योजना का हिस्सा होने के साथ, पोषण के अभाव का निवारण करने के लिए, तैयार किया गया है। इसको प्रयोग में लाने के लिए काफी कम मात्रा में छिड़काव की आवश्यकता होती है, जिससे प्रति हेक्टेयर पोषक उत्पाद की लागत कम हो जाती है। इसे आसानी से कई प्रकार के पौध संरक्षण प्रोडक्ट्स के साथ मुख्य टैंक में मिलाया जा सकता है। न्यूट्रीवॉन्ट श्रेणी के उर्वरकों में पूरी तरह से घुलनशील फॉर्मूला हैं जिनमें मैक्रो-, मेसो- और माइक्रो-पोषक तत्व हैं। इसके अलावा इसमें हर फसल की पोषण पूर्ती के लिए विशेष प्रकार से संजोये गए दुर्लभ धातुओं का मिश्रण समाविष्ट है। क्लोराइड मुक्त और पूरी तरह से घुलनशील, न्यूट्रीवॉन्ट प्रदत्त पर्णीय पोषण सभी निषेचन कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त है। वैसी स्थिति में, जब फसलें पोषक तत्वों की कमी से पीड़ित हों अन्यथा जब फसल में पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया को तेज करना हो, तब भी यह खाद सहायक सिद्ध होते हैं । आईसीएल के छिड़काव वाली खाद मिट्टी के अन्य खादों अथवा फसल के बुआई क्षेत्रों के अनुकूलन के लिए उपयुक्त बुनियादी खादों का विकल्प नहीं हैं। एक सामान्य मुख्य उर्वरक होने से अधिक यह पोषक तत्वों का एक शक्तिशाली पूरक है जिसे फसलों की क्षमता बढ़ने एवं फसल स्वास्थ्य को उन्नत करने के लिए तैयार किया गया है।

ब्रांड देखें
पीक®

पीक फर्टिलाइजर फास्फोरस और पोटैशियम से युक्त फर्टिलाइजर | Peak fertilizer Phosphorus aur potassium se yukt fertilizer

फास्फोरस और पोटेशियम युक्त पीक (PeaK®) एक कम नमक सूचकांक वाला उर्वरक है जो इसे फर्टिगेशन (ड्रिप सिंचाई प्रणाली) के लिए एक आदर्श उर्वरक बनाता है। यह एक उच्च शुद्धता वाला उत्पाद है, जो पानी में पूरी तरह से घुलनशील है और तेजी से घुलता है जिसकी वजह से फसलों में इसका अवशोषण सुगमता से होता है। इस उर्वरक की अधिकतम गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इसे एक विशेष पेटेंट तकनीक के साथ बनाया जाता है। इसके कम नमक सूचकांक के कारण यह किसी भी प्रकार की फसल के लिए उपयुक्त है। साथ ही, किसी भी खाद आपूर्ति प्रक्रिया जैसे : ड्रिप सिंचाई,’ हाइड्रोपोनिक्स’, छिड़काव सिंचाई प्रणाली , पिवोट्स या ‘फोलियर स्प्रे’ प्रणाली में उपयोग के लिए कृषि विशेषज्ञों द्वारा आईसीएल पीक की अनुशंसा की जाती रही है। पीक के उपयोग किसी भी प्रकार से करने में कोई समस्या नहीं आती है| इनका प्रयोग किसी भी नाइट्रोजन युक्त उर्वरक के साथ किया जा सकता है। खेतों में उगाई जाने वाली फसलों के लिए उपयुक्त फर्टिगेशन प्रक्रिया के चुनाव में एक प्रकार की तकनीकी स्वतंत्रता प्रदान करता है। हालांकि अमूनन परीक्षणों में इस बात का उल्लेख नहीं, लेकिन यह ज़रूर देखा गया है कि यदि इसे फसल की पत्तियों पर लगाया जाए तो यह उर्वरक फसलों में पाउडर फफूंदी जैसे रोगों को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। पीक में मौजूद कम अमोनिया एवं इसकी न्यूनतम नमक सूचकांक की संरचना की वजह से यह हाइड्रोपोनिक प्रणालियों में इस्तेमाल करने के लिए एक आदर्श उर्वरक है । इसके अलावा, जब खुले मैदान में ड्रिप सिंचाई व्यवस्था का प्रयोग होना हो तो पीक के इस्तेमाल से भूमि के EC स्तर को नियंत्रित करने में आसानी होती है। क्योंकि पिक उर्वरक में नाइट्रोजन नहीं होता, अतः फसलों की विभिन्न अवस्थाओं जिसमें कम नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है (जैसे -जड़ जमने की अवस्था, फूलों के उगने की अवस्था अथवा फलों के पकने की अवस्था), वैसे समय में यह फास्फोरस एवं पोटैशियम के सबसे उपयुक्त अनुपात के उपयोग की स्वतंत्रता प्रदान करता है।      

ब्रांड देखें
पॉलीसल्फेट®

पॉलिसल्फेट खाद फसलों और मिट्टी के लिए उपयुक्त | Polysulphate khad Faslon aur mitti ke liye upyukt

इंग्लैण्ड में अपने प्राकृतिक क्रिस्टल अवस्था (पॉलीहलाइट) में खनन किए जाने वाले इस खाद पॉलीसल्फेट में चार पोषक तत्व होते हैं: सल्फर (एस), पोटेशियम (के), मैग्नीशियम (एमजी), और कैल्शियम (सीए)। एक प्राकृतिक क्रिस्टल होने के नाते, पॉलीसल्फेट में एक अद्वितीय विघटन पैटर्न होता है जो फसल में डालने के बाद पोषक तत्व धीरे-धीरे मिटटी में छोड़ता है। लंबे समय तक पोषक तत्वों की यह उपलब्धता उनके नुकसान की संभावना को कम करती है और साथ ही फसलों की आवश्यकताओं को पूरा करती है। पॉलीसल्फेट कम कार्बन फुटप्रिंट वाला एक प्राकृतिक उत्पाद है, जिसे जैविक कृषि प्रणालियों में उपयोग के लिए लाइसेंस दिया गया है।

ब्रांड देखें
फर्टिफ्लो

फर्टिगेशन के लिए घुलनशील खाद | Fertigation ke liye ghulansheel khad

फर्टिफ्लो निम्न-पीएच के घुलनशील खाद का एक ब्रांड है जो क्षारीय से लेकर सामान्य प्रकार के मिट्टी में उगने वाले फसलों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके कम पीएच के कारण फर्टिफ्लो पौधों की जड़ों में पोषक तत्वों की उपलब्धता को बढ़ाता है। यह प्रमाणित है की इस उर्वरक में भारी धातु तत्व नहीं हैं जो इसे पर्यावरण के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ खुले खेतों में बूँद सिंचाई पोषण व्यवस्था (ड्रिप इर्रिगेशन) में इस्तेमाल के लिए अनुकूल बनता है। हमारे फर्टिफ्लो उर्वरक पानी में अत्यधिक घुलनशील होने के कारण पोषक तत्वों का समान प्रसार सुनिश्चित करते हैं। इससे समूचे खेत में एवं जहाँ तक सिंचाई का क्षेत्र है, वहां फसलों की पैदावार तथा गुणवत्ता में बढ़ोतरी मिलती है। फसलों के बढ़ने के दौरान इनका प्रयोग किया जाये तो यह उनके उगने के महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरणों में पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है। ‘फर्टिगेशन’ की प्रक्रिया में तरल या पानी में घुलनशील उर्वरकों को सिंचाई के पानी में मिलाया जाता है। इस तरह, सिंचाई के दौरान खाद का समान रूप से वितरण किया जाता है, जिससे फसल में पोषक तत्वों की उपलब्धता और प्रभाव में वृद्धि होती है। खाद का इस भांति से किया गया इस्तेमाल किसी भी फसल के ग्रोथ स्टेज एवं मिटटी के गुणों के हिसाब से एक सटीक पोषण व्यवस्था को संभव बनाता है।

ब्रांड देखें
फर्टिलाइज़रप्लस उर्वरक | FertilizerPlus Urvarak

फ़र्टिलाइज़रप्लस के साथ जोड़ें अतिरीक्त लाभ

सेलेक्ट

सेलेक्ट फसलों के लिए घुलनशीलता वाला फर्टिगेशन उर्वरक | Select Faslon ke liye ghulanshilta fertigation urvarak

सेलेक्ट पूरी तरह से पानी में घुलनशील एकल-फर्टिगेशन उर्वरक हैं जिन्हें विशेषतः फर्टिगेशन सिंचाई के पेशेवर किसानों के लिए चुना और बनाया गया है। सेलेक्ट उर्वरक एक बेजोड़ गुणवत्ता स्रोत से लेकर तैयार किये जाते हैं और बहुत घुलनशील होते हैं। उन्हें अन्य सेलेक्ट उत्पादों के साथ मिल्या जा सकता है अथवा पानी में घुलनशील अन्य फर्टिगेशन उर्वरकों जैसे एग्रोल्यूशन पीएचलो, एग्रोल्यूशन स्पेशल, सॉलिन्योर जीटी और सोलिन्योर एफएक्स उर्वरकों आदि के साथ जोड़ा जा सकता है। सब्जियों और कैश फसलों को सुरक्षित रूप से उगाने के लिए शुद्ध और स्वच्छ उर्वरकों की आवश्यकता होती है। कुछ विशिष्ट विकास स्थितियों के कारण ऐसे उर्वरक मिश्रण की आवश्यकता होती है जो विशिष्ट परिस्थितियों के अनुसार ही तैयार किये जा सकें। सेलेक्ट उत्पाद पंक्ति इसका समाधान प्रदान करती है! ‘फर्टिगेशन’ की प्रक्रिया में तरल या पानी में घुलनशील उर्वरकों को सिंचाई के पानी में समाविष्ट किया जाता है। इस तरह, सिंचाई के दौरान उर्वरकों का समान रूप से वितरण किया जाता है, जिससे फसल में पोषक तत्वों की उपलब्धता और प्रभाव में वृद्धि होती है। उर्वरकों का इस भांति से किया गया इस्तेमाल किसी भी फसल के विकास चरण एवं मिटटी के गुणों के हिसाब से एक सटीक पोषण व्यवस्था को संभव बनाता है। फर्टिगेशन फर्टिलाइजर टेक्नोलॉजी में आईसीएल स्पेशलिटी फर्टिलाइजर्स विश्व स्टार के मानक स्थापित करते हैं। इस तकनीक का मुख्या ध्येय एक अम्लीकरण प्रभाव उत्पन्न करना है जो फसलों के लिए कई प्रकार के लाभ पैदा करता है।  

ब्रांड देखें